BiharHeadlines

मोतिहारी एसपी के तत्त्वधान में विभिन्न मामलों में सघन चलाया गया सघन अभियान

इन गिरफ्तारियों के दौरान कुल 05 वाहन तथा 03 मवेशी भी जप्त किए गए हैं। साथ ही, गिरफ्तार अभियुक्तों में 14 मद्यनिषेध कांड के अभियुक्त हैं।

अजीत कु सिंह, पू चम्पारण – विधि – व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण और निवारण हेतु मोतिहारी जिला अंतर्गतपुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध अभियान में विभिन्न थानों से कुल 28 अभियुक्तों को गिरफ्तार करन्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इन गिरफ्तारियों के दौरान कुल 05 वाहन तथा 03 मवेशी भी जप्त किए गए हैं। साथही, गिरफ्तार अभियुक्तों में 14 मद्यनिषेध कांड के अभियुक्त हैं।

मद्यनिषेध अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एंटी लीकर टास्क फ़ोर्स द्वारा ढाका थाना के साथ चंदनबाड़ा औरफुलवरिया, छोड़ादानो थाना क्षेत्र, जय बजरंग ओपी, रघुनाथपुर ओपी, फेनहरा में संयुक्त छापामारी अभियान चलायागया। केसरिया थानाध्यक्ष द्वारा अपने थानांतर्गत भी शराबबंदी के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया गया।

विगत दिवस सघन छापेमारी के उपरांत 52.5 लीटर अवैध विदेशी शराब, 52.9 लीटर अवैध देशी शराब, 02 मोटरसाइकिल जब्त किया गया एवं कुल लगभग 800 लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब/पाश को विनष्ट किया गया है। इससघन अभियान के तहत मद्यनिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत कुल 12 कांड दर्ज किये गए हैं।

मोतिहारी जिला पुलिस द्वारा कोविड अनुरूप व्यवहार का जनता में जागरूकता तथा इसके प्रचार–प्रसार हेतु सघनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिसकर्मियों द्वारा अपने क्षेत्रान्तर्गत सड़क, वाहनों, दुकानोंइत्यादि में अभियान चलाकर मास्क चेकिंग की गयी। इस अभियान के तहत जन जागरूकता के साथ–साथ मास्क नपहनने वालों से ₹3,300/- तथा वाहन चालकों से ₹18,000/- जुर्माना के रूप में वसूल किया गया।

अपराध नियंत्रण एवं निवारण तथा कोविड दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु “अहर्निशं सेवामहे” कीसंकल्पना को आत्मसात करते हुए प्रभावशाली एवं सुनियोजित रात्रि गश्ती एवं वित्तीय संस्थानों की निगरानी की जा रहीहै।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, और हमें Twitter और YouTube पर फॉलोकरें)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: