DelhiHeadlines

एडमिरल आर. हरि कुमार ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख

एडमिरल आर. हरि कुमार ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार संभाला। उन्होंने एडमिरल करमबीर सिंह की जगह ली है।

एडमिरल आर. हरि कुमार ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख

ज्योति कुमारी की रिपोर्ट दिल्ली: एडमिरल आर. हरि कुमार ने भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार संभाला। उन्होंने एडमिरल करमबीर सिंह की जगह ली है। एडमिरल करमबीर सिंह आज 30 नवम्बर को अपने 30 महीने के कार्यकाल के बाद आज अपनी सेवा से सेवानिवृत्त हुए। नए नौसेना प्रमुख को साउथ ब्लॉक के लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

केंद्र सरकार ने वाइस एडमिरल आर. हरि कुमार को अगले नौसेना प्रमुख के रूप नियुक्त किया है। वह वर्तमान में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन चीफ हैं। उन्होंने लगभग 39 वर्षों की अपनी लंबी और विशिष्ट सेवा के दौरान विभिन्न कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों में काम किया है। नौसेना की कमान संभालने के बाद एडमिरल आर. हरि कुमार ने अपनी मां के पैर छूकर आशिर्वाद लिया।

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि ‘पिछले 30 महीने भारतीय नौसेना के प्रमुख के रूप में काम करना मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है। इस दौरान देश और नौसेना कोविड महामारी के चलते मुश्किल समय से गुजरी है। नौसेना ने इस कठिन समय में अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाते हुए कार्य किया’

एडमिरल करमबीर सिंह के सेवानिवृत्त पर एडमिरल आर. हरि कुमार ने कहा कि ‘एडमिरल करमबीर सिंह आज 41 साल तक देश सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। हम उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन के लिए आभारी हैं। भारतीय नौसेवा हमेशा उनकी आभारी रहेगी’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: