HeadlinesJharkhand

झारखंड में मॉडलिंग स्कूल संचालक पर रेप का आरोप

मॉडल बोली- तनवीर ने यश बनकर धोखा दिया, धर्म बदलने और शादी का दबाव डाला

झारखंड में मॉडलिंग स्कूल संचालक पर रेप का आरोप
मॉडल बोली- तनवीर ने यश बनकर धोखा दिया, धर्म बदलने और शादी का दबाव डाला
पूनम की रिपोर्ट बिहार के भागलपुर की रहने वाली एक मॉडल ने रांची के एक मॉडलिंग स्कूल के संचालक तनवीर अख्तर पर रेप का आरोप लगाया है। वह रांची के मॉडलिंग स्कूल में काम करती थी। उसने मुंबई के वर्सोवा थाने में मंगलवार को तनवीर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने तनवीर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है।

मॉडल ने आरोप लगाया है कि तनवीर ने यश नाम बताकर धोखा दिया। वह धर्म बदलकर शादी करना चाहता है और उसने मुंबई आकर जान लेने की कोशिश भी की। मॉडल ने कहा कि झारखंड में बार- बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।

मॉडल ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड किया है। इसमें उसने कहा, “मैं मर जाऊंगी, लेकिन अपना धर्म नहीं बदलूंगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मुझे इस हैवान से बचाएं। कल को वो क्या करेगा, मुझे नहीं पता। मैं हिंदू हूं, कभी मुस्लिम से शादी नहीं करूंगी।”रांची के SSP किशोर कौशल ने कहा, “मॉडल ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में FIR दर्ज करवाई थी। जीरो पर FIR दर्ज की गई थी। मुंबई पुलिस ने इसे ट्रांसफर किया। यहां FIR दर्ज की गई है। हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हम पीड़ित महिला के साथ संपर्क में हैं और सबूत इकट्ठा कर रहे हैं।”

और पढ़े
दुल्हन के मेकअप बॉक्स में कंडोम गर्भ निरोधक टेबलेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: