Politics

कैप्टन अमरिंदर सिंह बनाएंगे नई पार्टी, BJP के साथ कर सकते हैं गठबंधन

ठुकराल ने लिखा, "अगर किसानों के विरोध को किसानों के हित में सुलझाया जाता है तो 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों मेंभाजपा के साथ सीट व्यवस्था की उम्मीद है।"

पंजाब ब्यूरो: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह नई पार्टी बनाने जा रहे हैं। इनता ही नहीं, वह भाजपा के साथ गठबंधन भीकर सकते हैं। उनके सलाहकार रवीन ठुकराल ने यह जानकारी दी है। ठुकराल ने मंगलवार की रात को इस संबंध में कैप्टन अमरिंदरसिंह के बयान वाले एक के बाद एक तीन ट्वीट किए।

पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, “अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘पंजाब के भविष्य की लड़ाई जारी है। एक साल से अधिक समय से अपने अस्तित्वके लिए संघर्ष कर रहे हमारे किसानों सहित पंजाब और उसके लोगों के हितों की सेवा के लिए जल्द ही अपनी खुद की राजनीतिक पार्टीशुरू करने की घोषणा करेंगे।‘”

एक अन्य ट्वीट में ठुकराल ने लिखा, “अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘अगर किसानों के विरोध को किसानों के हित में सुलझाया जाता है तो2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ सीट व्यवस्था की उम्मीद है। समान विचारधारा वाले दलों जैसे अलग हुएअकाली समूहों, विशेष रूप से ढींडसा और ब्रह्मपुरा गुटों के साथ गठबंधन की ओर भी देख रहे हैं।‘”

वहीं, तीसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, “अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘जब तक मैं अपने लोगों और अपने राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं कर देता, तब तक मैं चैन से नहीं बैठूंगा। पंजाब को राजनीतिक स्थिरता और आंतरिक तथा बाहरी खतरों से सुरक्षा की जरूरत है। मैं अपने लोगोंसे वादा करता हूं कि मैं इसकी शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जो भी करना होगा वह करूंगा, जो आज दांव पर है।‘”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: