EntertainmentHeadlines

Aashiqui 3: जेनिफर विंगेट होंगी कार्तिक आर्यन की हिरोइन! अनुराग बसु ने तोड़ी चुप्पी

अनुराग बसु ने तोड़ी चुप्पी हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं और कार्तिक आर्यन फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।

Aashiqui 3: जेनिफर विंगेट होंगी कार्तिक आर्यन की हिरोइन! अनुराग बसु ने तोड़ी चुप्पी

अनुराग बसु ने तोड़ी चुप्पी हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं और कार्तिक आर्यन फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे।

ज्योति चौधरी की रिपोर्ट,रांची: सुपरहिट फिल्म आशिकी और आशिकी 2 के बाद अब आशिकी 3 का एलान हो गया है। हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु करने वाले हैं और कार्तिक आर्यन फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट कौन नजर आने वाला है, इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। लेकिन ऐसी चर्चा है कि फिल्म आशिकी 3 में जेनिफर विंगेट मुख्य किरदार में नजर आ सकती हैं। आशिकी 3 साल 1990 में आई फिल्म आशिकी और साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 का तीसरा पार्ट है। इस फिल्म के डायरेक्टर अनुराग बसु हैं। आशिकी में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद आई आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए।

अब आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन लीड कैरेक्टर में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक आर्यन और जेनिफर विंगेट इस फिल्म में एकसाथ नजर आ सकते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि जेनिफर विंगेट इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स और अभिनेत्री ने इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। वहीं जेनिफर की फिल्म में एंट्री पर अनुराग बसु ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस बारे में अनुराग बसु का कहना है कि मैंने भी इस तरीके की अफवाहें सुनी हैं। हालांकि अभी हम फिल्म के शुरुआती चरण में हैं और इसे बनाने के पहलुओं पर विचार कर रहे हैं।

और देखे: विपक्षी एकता की राह पर नीतीश कुमार का एक और कदम, ऑफिस जाकर की लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात

अनुराग बसु ने आगे कहा कि एक बार कास्टिंग हो जाए फिर चीजें सामने आ जाएंगी। जेनिफर विंगेट टीवी सीरियल बेहद और बेपनाह में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह सीरियल सरस्वतीचंद्र में भी दिखाई दी थीं। जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान की फिल्म अकेले हम, अकेले तुम से की थी। इसके बाद वह रानी मुखर्जी की डेब्यू फिल्म राजा की आएगी बारात में भी नजर आई थीं। टीवी में जेनिफर का पहला बड़ा रोल सीरियल कसौटी जिंदगी की था। इसके अलावा वह ओटीटी पर भी नजर आ चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: