
प्री-मानसून ने दी राहत, मौसम हुआ सुहवाना
पिछले तीन माह के दौरान यह पहली बार है कि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के सभी हिस्सों में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
जुली कुमारी की रिपोर्ट,रांची: पिछले तीन माह के दौरान यह पहली बार है कि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के सभी हिस्सों में हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राहत भरी खबर यह है कि डाल्टनगंज का तापमान भी 40 डिग्री के नीचे पहुंच चुका है। जबकि यहां का तापमान मार्च, अप्रैल से लेकर अब तक 43 के नीचे नहीं आया था। प्री-मानसून का असर झारखंड में दिखने लगा है। रुक रुककर हो रही बारिश और सभी जिलों में आंशिक बादल छाए रहने का असर तापमान पर भी पड़ने लगा है। आम-आवाम को गर्मी से राहत मिल रही है।
और पढ़े: बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, एक के सिर अ पर चक्का चढ़ने से मौत, दो लोग घायल
बता दें कि झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार, बंगाल, ओड़िशा व उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव पड़ने के कारण झारखंड के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी रांची में आंशिक बादल छाए रहे जबकि आसपास के जिलों में रुक रुककर बारिश व तेज हवा चली। जिससे राजधानी का तापमान अधिकतम 32.8 डिग्री जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश कोडरमा के तिलैया में 53.6 मिमी दर्ज की गई। वहीं सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज का 39.2 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया है। एक ओर जहां उत्तर पूर्वी और मध्य भाग यानी देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़ व धनबाद के अलावे रांची, रामगढ़, खूंटी, के हजारीबाग, बोकारो, गुमला में कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का पूर्वानुमान किया गया है।