मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता भारत में होगी
27 साल बाद मिली मेजबानी; ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन बोलीं- दुनिया को दिखाएंगे भारतीय सभ्यता और संस्कृति

मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता भारत में होगी
27 साल बाद मिली मेजबानी; ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन बोलीं- दुनिया को दिखाएंगे भारतीय सभ्यता और संस्कृति
पूनम की रिपोर्ट मिस वर्ल्ड 2023 इस बार भारत में होगा। ये जानकारी मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने दी है। प्रतियोगिता में 130 देशों की सुंदरियां भाग लेंगी। एक महीने तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का फाइनल राउंड नवंबर- दिसंबर में होगा।
यह दूसरा मौका है, जब भारत को मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। पहली बार 1996 में भारत में इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।
मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और CEO जूलिया मॉर्ले ने गुरुवार को दिल्ली में कहा- मुझे ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मिस वर्ल्ड का 71वां एडिशन भारत में होगा। मैं 30 साल की थी तब भारत आई थी और तब से मुझे भारत और यहां के लोगों से काफी लगाव है।
उनके साथ मिस वर्ल्ड 2022 कैरोलिना बिलावस्का भी मौजूद रहीं।जूलिया मॉर्ले ने कहा- भारत एक आकर्षक देश है। यहां की सभ्यता और संस्कृति में काफी विविधता है। यहां के लोकेशन भी अपने आप में आकर्षित करने के लिए काफी हैं। यहां की सभ्यता और संस्कृति को हम पूरी दुनिया से परिचय कराएंगे। इस प्रतियोगिता में 130 देशों के चैम्पियन एक महीने तक अपने कला का प्रदर्शन करेंगे।मिस वर्ल्ड-2023 प्रतियोगिता में नंदिनी गुप्ता भारत की तरफ से भाग लेंगी। वे 19 साल की हैं और राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। इस साल मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में उनके सिर ताज सजा था। नंदिनी अभी मुंबई के एक कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। वे सेकेंड ईयर में हैं।
खबरे और भी है
दिल्ली LG ने केजरीवाल को हाथ से पीछे किया