EntertainmentHeadlines

शाहिद कपूर के पीछे दीवानी थीं राजकुमार की बेटी

खुद को उनकी पत्नी बताने लगी थीं, परेशान होकर शाहिद ने दर्ज कराई थी शिकायत

शाहिद कपूर के पीछे दीवानी थीं राजकुमार की बेटी

खुद को उनकी पत्नी बताने लगी थीं, परेशान होकर शाहिद ने दर्ज कराई थी शिकायत

प्रिया की रिपोर्ट इंदौर : गुजरे जमाने के फेमस एक्टर राज कुमार की बेटी ‘वास्तविकता पंडित’ शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन थीं। वो शाहिद के पीछे इस कदर पागल थीं कि वो जहां जाते वास्तविकता उनका पीछा करती थीं। दोनों की पहली मुलाकात सेलिब्रिटी कोरियोग्राफर श्यामक डाबर के डांस क्लास में हुई थी। वहीं से वो शाहिद के लुक्स पर फिदा हो गई थीं।
वास्तविकता शाहिद के प्यार में इस कदर डूबी कि अपने आप को उनकी वाइफ तक बताने लगी थीं। शाहिद उनसे इतने परेशान हो गए थे कि उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करा दी थी।

और पढ़े : एक्टर समीर खाखर का निधन

रिपोर्ट्स की मानें तो वास्तविकता पंडित ने शाहिद के घर के पास ही अपना भी घर ले लिया था। शाहिद जब भी घर से बाहर निकलते, वास्तविकता उनका पीछा करने लगती थीं। यहां तक ​​कि वो शाहिद की कार की बोनट पर भी बैठ जाया करती थीं।
हालांकि वास्तविकता का ये प्यार एकतरफा था। शुरुआत में तो शाहिद ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया लेकिन जब वो पूरी तरह परेशान हो गए तो उन्होंने वास्तविकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। तब कहीं जाकर वास्तविकता ने शाहिद का पीछा करना छोड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: