HeadlinesUttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का छात्रों को तोहफा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्य के 12.17 लाख छात्रों के खातों में ऑनलाइन छात्रवृत्ति ट्रांसफर किये

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का छात्रों को तोहफा

ज्योति कुमारी की रिपोर्ट दिल्ली: गुरुवार को मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से छात्रवृत्ति दिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राज्य के 12.17 लाख छात्रों के खातों में ऑनलाइन छात्रवृत्ति ट्रांसफर किये। मुख्यमंत्री ने 458.66 करोड़ रुपये की राशि स्कॉलरशिप को सीधे छात्र और छात्राओं के एकाउंट में ट्रांसफर किये।

इसके साथ ही पहले चरण की छात्रवृत्ति वितरण पूरा हो गया है। इसके बाद दूसरे चरण में बचे हुए छात्र-छात्राओं को दिसंबर अंत में छात्रवृत्ति दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 4 साल में हमारी सरकार ने पहले जितने बच्चों को छात्रवृत्ति मिलती थी उसमें 40 लाख से ज्यादा और बच्चों को जोड़ने का कार्य किया है। पिछली सरकारें भेदभाव करती थी। 2016-17 में अनुसूचित जाति-जनजाति के बच्चों की छात्रवृत्ति ही रोक दी थी।

वास्तव में उत्तर प्रदेश सरकार हर साल लगभग 56 लाख से अधिक गरीब परिवारों के छात्र-छात्राओं को दशमोत्तर छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति एवं पूर्व दशम छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्रदान करती है। इस योजना के तहत हर साल छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम दो अक्टूबर और 26 जनवरी को होता है। क्योंकि अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए सरकार की कोशिश है कि दिसंबर तक सभी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिल जाए। प्रदेश सरकार ने इस साल दो अक्टूबर को पहले चरण की छात्रवृत्ति वितरित कर चुकी है। जिसमे करीब डेढ़ लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दे दी गई थी। मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक बचे हुए छात्रों को छात्रवृत्ति देने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत अब 12.17 लाख ओर छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: