HeadlinesPolitics

रीवा से अलग होकर मऊगंज बनेगा 53वां जिला

रीवा से अलग होकर मऊगंज बनेगा 53वां जिला:मुख्यमंत्री शिवराज ने किया ऐलान, इसमें 4 तहसीलें होंगी

रीवा से अलग होकर मऊगंज बनेगा 53वां जिला

रीवा से अलग होकर मऊगंज बनेगा 53वां जिला:मुख्यमंत्री शिवराज ने किया ऐलान, इसमें 4 तहसीलें होंगी

पूनम की रिपोर्ट इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा के मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा की है। इसके बाद मध्यप्रदेश में 53 जिले हो जाएंगे। नए जिले में मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देवतालाब तहसील होंगी। सीएम ने कहा कि 15 अगस्त को नवनिर्मित मऊगंज के जिला मुख्यालय में तिरंगा फहराया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इसकी वकालत की थी। नया जिला बनने से लोगों में खुशी का माहौल है। बता दें कि नए जिले की कुल जनसंख्या 6 लाख 16 हजार 645 होगी। इनमें 6 लाख मतदाता होंगे। चारों तहसीलों में 1070 गांव, 12 राजस्व सर्किल और 264 पटवारी हलके होंगे।

और पढ़े : राजस्थान में भाजपा का असमंजस : वसुंधरा राजे का जन्मदिन बनाम प्रदर्शन

मऊगंज जिले में मऊगंज व देवतालाब विधानसभा सीटें होंगी। शनिवार को मऊगंज पहुंचे शिवराज ने कहा- विधायक चार साल से बुला रहे थे, अब आना ही पड़ा। इस अवसर पर उन्होंने संबल योजना के फायदे गिनाते हुए कहा कि हम जन्म से लेकर अंतिम विदाई तक के रुपए दे रहे हैं। CM ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने तो कई योजनाओं को बंद कर दिया था। प्रदेश की बहनों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: