HeadlinesMaharastraTrending

26/11 मुंबई हमले की आज 13वी बरसी

26 /11 मुंबई हमले की 13वीं बरसी पर लोग सोशल मीडिया पर इस आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजली दे रहे है

26/11 मुंबई हमले की आज 13वी बरसी

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुए आतंकी हमले को आज 13 साल हो चुके है। 26 /11 मुंबई हमले की 13वीं बरसी पर लोग सोशल मीडिया पर इस आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजली दे रहे है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया

ज्योति कुमारी की रिपोर्ट दिल्ली: मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वालों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उन सभी सुरक्षाकर्मियों के साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने आतंकवादियों का डटकर सामना किया। पूरे देश को आपकी वीरता पर गर्व रहेगा। कृतज्ञ राष्ट्र सदैव आपके बलिदान का ऋणी रहेगा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई लोगों ने 26/11 आतंकी हमले की 13वीं वर्षगांठ पर हमले में मारे गए लोगों और सुरक्षा जवानों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
वही मुंबई में भी 26/11 हमले की 13वीं वर्षगांठ पर मुंबई के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई सीपी कार्यालय में 26/11 हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

मुंबई में आज ही के दिन 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमला हुआ था। 10 आतंकवादी समुद्री रास्ते से मुंबई में घुसे और अंधाधुंध फायरिंग की। आतंकवादियों ने ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल आदि प्रमुख जगहों पर भी हमला किया था। इस हमले 166 लोगों की मौत हो गई थी। बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। 3 दिन चले एनकाउंटर के बाद 29 नवंबर की सुबह सुरक्षाबलों ने 9 आतंकवादियों को मार गिराया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: