EntertainmentHeadlines

शत्रुघ्न सिन्हा के पीछे बेल्ट लेकर दौड़े थे शशि कपूर

जब शत्रुघ्न सिन्हा के पीछे बेल्ट लेकर पीटने दौड़े थे शशि कपूर, इस वजह से हुई थी अनबन

शत्रुघ्न सिन्हा के पीछे बेल्ट लेकर दौड़े थे शशि कपूर

जब शत्रुघ्न सिन्हा के पीछे बेल्ट लेकर पीटने दौड़े थे शशि कपूर, इस वजह से हुई थी अनबन

पूनम की रिपोर्ट इंदौर : शशि कपूर बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में से एक थे। वह अपनी शानदार एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और शानदार पर्सानिटी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी और देखते ही देखते शशि कपूर ने कई फिल्में हिट कराईं। उन्होंने अपने करियर में कई बड़े कलाकारों के साथ भी काम किया। आज यानी 18 मार्च को शशि कपूर का जन्मदिन है और इस खास मौके पर हम उनसे जुड़े कुछ दिल्चस्प किस्से बताएंगे।बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को पृथ्वीराज कपूर के घर में हुआ था। पृथ्वीराज कपूर एक वक्त पर सिनेमा जगत का बड़ा नाम थे। उनकी गिनती शानदार अभिनेता और फिल्मकारों में होती थी। शशि कपूर पृथ्वीराज के छोटे बेटे थे। उनसे बड़े राज कपूर और शम्मी कपूर थे।

और पढ़े : कैला देवी के दर्शन करने राजस्थान जा रहे 8 श्रद्धालु चंबल नदी में बह गए।

शशि कपूर के घर में हमेशा से फिल्मों को लेकर माहौल था इसलिए उनकी भी एक्टिंग में खास रूचि थी। एक्टर ने अपने पिता पृथ्वीराज के थिएटर से एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। जिसके बाद उन्होंने छोटे पर्दे में भी काम किया। शशि कपूर आग, संगम और आवारा जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया। इसके बाद उन्होंने साल 1961 में फिल्म धर्मपुत्र से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया।ये तो शशि कपूर की फिल्मों के बारे में बात की। अब हम आपको शशि कपूर के उस दिलचस्प किस्से के बारे में बताते है जब वह शत्रुघ्न सिन्हा को मारने के लिए उनके पीछे बेल्ट लेकर दौड़ने लगे थे। ये मजेदार किस्सा खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने शशि कपूर को याद करते हुए एक इंटरव्यू के दौरान बताया था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: