Breaking NewsHeadlinesSportssports newsTrendingक्रिकेट

महाराजा T20 ट्रॉफी ऑक्शन में बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज केएल राहुल नहीं बिके

शानदार फॉर्म के बावजूद किसी टीम ने नहीं खरीदा, टूर्नामेंट में उपलब्ध नहीं होने की वजह बनी कारण

KL Rahul Unsold: आईपीएल 2026 में शानदार बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कर्नाटक की प्रतिष्ठित घरेलू लीग महाराजा T20 ट्रॉफी के ऑक्शन में राहुल को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा. 20 जून से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में उनका नाम शामिल होने के बावजूद कोई टीम उन पर बोली लगाती नजर नहीं आई.

आखिर क्यों नहीं बिके केएल राहुल?

दरअसल, महाराजा T20 ट्रॉफी के आयोजन के दौरान केएल राहुल भारतीय टीम की अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे. राहुल फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं. लगातार क्रिकेट खेलने के कारण उनके वर्कलोड मैनेजमेंट और संभावित आराम को भी ध्यान में रखा गया है.

ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों को यह जानकारी दे दी गई थी कि राहुल टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. इसी वजह से किसी भी टीम ने उन पर बोली लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और वे अनसोल्ड रह गए.

IPL 2026 में बल्ले से मचाया था धमाल

आईपीएल 2026 का सीजन केएल राहुल के लिए बेहद शानदार रहा. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने 174.41 के स्ट्राइक रेट से 593 रन बनाए. पूरे सीजन में राहुल का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं.

सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने 152 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जो टी20 क्रिकेट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया. इस सीजन राहुल ने 56 चौके और 31 छक्के भी लगाए.

प्रसिद्ध कृष्णा को मिली नई टीम

महाराजा T20 ट्रॉफी के ऑक्शन में भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पर मैसूर वॉरियर्स ने भरोसा जताया. फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2.60 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया. प्रसिद्ध कृष्णा इस समय भारतीय टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और हाल के समय में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं.

फैंस को लगा बड़ा झटका

केएल राहुल की लोकप्रियता और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फैंस को उम्मीद थी कि वे महाराजा T20 ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे. हालांकि अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के चलते उनका टूर्नामेंट से बाहर रहना लगभग तय था, जिसके कारण ऑक्शन में कोई टीम उन पर दांव नहीं लगा सकी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: