अजीत कु सिंह, मोतिहारी : मोतिहारी छतौनी थाना क्षेत्र छोटा बरियारपुर में एक मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जारहा कि लाश रविंद्र कुमार साह की है। पत्नी ने बताया कि बिजली ठेकेदार रविंद्र 1 तारीख को 1 बजे के आसपास घर सेनिकले थे लेकिन वापस नहीं पहुंचे। सुबह तक न लौटने से उन्होंने स्थानीय लोग और ग्रामीणों को सूचना दी। जिसके बादवब ढूंढने निकले। तभी शौच करने गए ग्रामीणों को उनके ही घर के पीछे लगभग ढाई सौ मीटर उसका डेड बॉडी खेत मेंपड़ा मिला।
मृतक रविंद्र कुमार साह के पत्नी गुड़िया देवी ने बताया कि 1 तारीख को 1:00 बजे के आसपास घर से निकले हैं औरलगभग 5:00 से 6:00 के बीच में फोन किए की मीट लेकर घर आ रहे हैं, तो पत्नी बोली कि आज शनिवार है सोमवारको मीट आयेगा। पत्नी इंतजार करने लगी जब समय पर रविंदर साह नहीं पहुंचे तो पत्नी फिर उनके मोबाइल पर लगभग8:00 बजे फोन की फोन रिसीव नहीं हुआ रोज की तरह। तभी पत्नी सो गई सुबह उठकर देखी की पति घर में नहीं है औरखाना उसी तरह रखा हुआ है।
वह अपने आसपास लोगों को बताई और खोजबीन शुरू हुआ, तभी शौच करने गए ग्रामीणों द्वारा मृतक के घर के पीछेलगभग ढाई सौ मीटर उसका डेड बॉडी खेत में पड़ा हुआ था। जब जाकर देखा गया तो रविंद्र कुमार साह का मृत शरीरपड़ा हुआ था और मोटरसाइकिल गायब था। जिसकी खोजबीन की जा रही है। मौके पर छतौनी पुलिस पहुंच गई है।मृतक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजी गई।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, और हमें Twitter और YouTube पर फॉलोकरें)