HeadlinesInternational

अमेरिका बढ़ते प्रवासियों से परेशान… तो रूस आबादी न बढ़ने से

अमेरिका बढ़ते प्रवासियों से परेशान...तो रूस आबादी न बढ़ने से:ट्रम्प का जोर- मांग बढ़ानी है तो अमेरिकी ज्यादा बच्चे पैदा करें

अमेरिका बढ़ते प्रवासियों से परेशान… तो रूस आबादी न बढ़ने से

अमेरिका बढ़ते प्रवासियों से परेशान…तो रूस आबादी न बढ़ने से:ट्रम्प का जोर- मांग बढ़ानी है तो अमेरिकी ज्यादा बच्चे पैदा करें

पूनम की रिपोर्ट इंदौर : अमेरिका में घटती मांग को लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अजीब तर्क दिया है। उनका कहना है कि मांग घटने की वजह प्रवासियों की बढ़ती आबादी है। इस कारण अमेरिकी मूल के लोगों में खपत कम हो गई है।उन्होंने यह भी तर्क दिया कि अगर मांग बढ़ानी है और अमेरिका को फिर से महाशक्ति बनाना है तो अमेरिका के लोगों को ज्यादा बच्चे पैदा करने चाहिए। अभी अमेरिका की आबादी करीब 33.19 करोड़ है। इस शताब्दी की शुरुआत में यह 28.22 करोड़ थी। यानी करीब 17 फीसदी का इजाफा।

और पढ़े : भोपाल सांसद बोलीं- राहुल को देश से निकाल देना चाहिए

दूसरी ओर, रूस भी आबादी बढ़ाने पर जोर दे रहा है। उसकी आबादी 14.34 करोड़ है और इस सदी की शुरुआत में उसकी आबादी 14.66 करोड़ थी। यानी करीब 2.2% का ही इजाफा हुआ है। आबादी बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने योजनाएं शुरू की है। उन्होंने देश में 2025 तक आधा फीसदी जन्मदर बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बड़े परिवारों को टैक्स में छूट से लेकर कई अन्य लाभ दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: