HeadlinesUttar Pradesh

गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा ने की ट्रैक्टर रैली  

भाजपा किसान मोर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रदेश के हर जनपद मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली निकाल रही है

गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा ने की ट्रैक्टर रैली

ज्योति कुमारी की रिपोर्ट दिल्ली: गोरखपुर में भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई। भाजपा किसान मोर्चा पूरे उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रदेश के हर जनपद मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली निकाल रही है। भाजपा की किसान ट्रैक्‍टर रैली का आगाज गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में हुआ। ट्रैक्‍टर रैली के अंतिम चरण में 10 किलोमीटर लंबी ट्रैक्‍टर रैली निकालकर भाजपा किसान मोर्चा किसानों को भाजपा सरकार से मिले फायदे बता रही है। किसान ट्रैक्‍टर रैली का 29 नवंबर को अंतिम दिन है।

गोरखपुर के चंपा देवी पार्क से रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्‍यक्ष कामेश्‍वर सिंह के आह्वान पर किसान ट्रैक्‍टर रैली निकाली गई। भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों से मिल कर उन्हें बताया कि सरकार उनके हित में कार्य कर रही है। सरकार ने किसानों का ऋण भी माफ़ किया है और उनको अन्य कई तरह की सुविधाएं भी दे रही है। विकास सिंह ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा व रैली संयोजक ने बताया, “इसका कृषि क़ानूनों या किसान आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। ये हमारी पार्टी का कार्यक्रम है।” भाजपा पूरे उत्तर प्रदेश में 15 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रदेश के हर जनपद मुख्यालय पर ट्रैक्टर रैली निकाल रही है। मुख्य उद्देश्य है कि किसान बताना चाहते हैं कि हम सरकार की योजनाओं से कितना खुश हैं, हम भाजपा के साथ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: