DelhiHeadlines

आम आदमी पार्टी का महाअभियान

द‍िल्‍ली में नगर न‍िगम के चुनाव होने वाले है इसी नगर निगम के चुनाव 2022को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है

आम आदमी पार्टी का महाअभियान

ज्योति कुमारी की रिपोर्ट दिल्ली: द‍िल्‍ली में नगर न‍िगम के चुनाव होने वाले है। इसी नगर निगम के चुनाव 2022को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है। चुनावों के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी ने पूरी दिल्ली में बड़े स्‍तर पर सदस्‍यता महाअभ‍ियान की शुरूआत करने जा रही है। कल से शुरू क‍िए गए इस महाअभ‍ियान को एमसीडी (MCD) में बदलाव के ल‍िए चलाया जा रहा है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने इस महाअभ‍ियान की शुरूआत की है।

गोपाल राय ने कहा क‍ि लोगों को आम आदमी पार्टी का सदस्य बनाने का महाअभियान, इस भ्रष्ट भारतीय जनता पार्टी की MCD सरकार को उखाड़ फेंकने का महाअभियान आज से शुरू करने के लिए हम इकट्ठा हुए हैं। कल दिल्ली के सभी मंडलों पर इसका अभियान, मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में होना है।

और पढ़े: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी धाम

आम आदमी पार्टी ने अगले तीन महीने के अंदर 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया। गोपाल राय ने बताया क‍ि एक बूथ पर तीन द‍िन बीताने होंगे और 300 सदस्य एक बूथ पर बनाने हैं। भाजपा एमसीडी को बेचने का अभियान चला रही है। एमसीडी में हमें नई सरकार बनाने की तैयारी करनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: