HeadlinesUttar Pradesh
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
उत्तर प्रदेश देश की सबसे अधिक 403 विधानसभा सीटों वाला राज्य है जहाँ 75 जिले हैं वर्तमान में यहाँ 17वीं विधानसभा अस्तित्व में है, जिसका गठन 19 मार्च 2017 को हुआ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
शिवा तिवारी की रिपोर्ट लखनऊ: उत्तर प्रदेश देश की सबसे अधिक 403 विधानसभा सीटों वाला राज्य है जहाँ 75 जिले हैं। वर्तमान में यहाँ 17वीं विधानसभा अस्तित्व में है, जिसका गठन 19 मार्च 2017 को हुआ। राज्य में इस समय भाजपानीत NDA गठबंधन की सरकार है जिसके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।
पिछला विधानसभा चुनाव वर्ष 2017 में कुल 7 चरणों में संपन्न हुआ था, जिसमें 61.24% मतदान हुआ। इस चुनाव में भाजपा को कुल 312 सीटें, सपा को 47, बसपा को 19, अपना दल (सोनेलाल) को 9, कांग्रेस को 7, सुभासपा को 4, निर्दलीय को 3, रालोद को 1 और अन्य को 1 सीट प्राप्त हुई।
आगे पढ़े: वोटर आइडी को आधार से जोड़ने पर सामने आया विपक्ष का दोहरा रवैया
वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को समाप्त हो रहा है, अतः अगले विधानसभा चुनाव इसके पहले फरवरी-मार्च में ही होने की संभावना है।