Breaking NewsHeadlinesMaharastraPoliticsTrending

संजय राउत का बड़ा दावा, सांसदों को 50 करोड़ की डील ऑफर! महाराष्ट्र की राजनीति में फिर हलचल

शिवसेना (UBT) के कई सांसदों के शिंदे गुट में जाने की अटकलों के बीच संजय राउत ने लगाया करोड़ों की खरीद-फरोख्त का आरोप।

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े राजनीतिक घटनाक्रम की चर्चा तेज हो गई है। शिवसेना (UBT) के कुछ सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने की अटकलों के बीच राज्यसभा सांसद संजय राउत ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि सांसदों को पाला बदलने के लिए 50 करोड़ रुपये तक की डील ऑफर की गई है, जिसमें 15 करोड़ रुपये एडवांस देने की भी बात कही गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवसेना (UBT) के 9 में से 6 सांसद दिल्ली पहुंच चुके हैं और वे जल्द ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं। इन घटनाक्रमों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

दूसरी ओर, संभावित टूट की खबरों के बीच उद्धव ठाकरे गुट भी सक्रिय हो गया है। बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचकर डैमेज कंट्रोल की कोशिशों में जुटे हुए हैं।

शिंदे गुट के नेताओं का दावा है कि कई सांसदों के साथ बातचीत अंतिम चरण में है, जबकि उद्धव ठाकरे खेमे ने इन सभी दावों को निराधार और भ्रामक बताया है। अब राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि क्या महाराष्ट्र में एक बार फिर बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: