HeadlinesJharkhand
Trending

भाजपा ने की विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग

राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, रवींद्रनाथ महतो के खिलाफ शिकायत, सीएम हेमंत पर भी कार्रवाई की मांग

भाजपा ने की विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग
राज्यपाल से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, रवींद्रनाथ महतो के खिलाफ शिकायत, सीएम हेमंत पर भी कार्रवाई की मांग
पूनम की रिपोर्ट झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के बयान पर भाजपा ने विरोध दर्ज किया गया है जिसमें रवींद्रनाथ महतो ने कहा था कि राजभवन भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। इस बयान के खिलाफ एक लिखित शिकायत राज्यपाल के पास की गयी है। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा राजभवन पर किए गए असंवैधानिक टिप्पणी के खिलाफ महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। इसके साथ ही उनके बयानों की अखबार की कटिंग भी भेजी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने इसके खिलाफ राज्यपाल से कार्रवाई की मांग की है। इस लिखित शिकायत में कहा गया है कि राज्य के विधानसभा अध्यक्ष ,माननीय मुख्यमंत्री तथा सरकार में संवैधानिक पद पर बैठे लोगों के द्वारा लगातार असंसदीय और असंवैधानिक वक्तव्य दिए जा रहे हैं। कल(26जून 2023) झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने जिस प्रकार से झारखंड मुक्ति मोर्चा के मंच पर बैनर के नीचे झामुमो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीधे राजभवन पर गंभीर आरोप लगाए यह पूरी तरह उनके पद की गरिमा,मर्यादाओं के खिलाफ है।

कार्रवाई की मांग करते हुए पत्र में आगे लिखा है, राज्य विधानसभा अध्यक्ष का पद दल और राजनीति से परे निष्पक्ष होता है। परंतु झारखंड के वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा सारी मर्यादाओं का उल्लंघन किया जा रहा है। किसी भी विधेयक पर सरकार से विधि सम्मत जानकारी प्राप्त करना,राज्य हित में विधि सम्मत निर्णय लेना यह महामहिम का संवैधानिक दायित्व है ऐसा कोई पहली बार नहीं बल्कि पहले भी कई विधेयकों के साथ हुआ है। परंतु एक संवैधानिक कार्रवाई को दलीय चश्मे से देखना और उसे दुष्प्रचारित करना पूरी तरह संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन है।

इसमें आगे लिखा है, इसके पूर्व झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री ने भी सदन में राजभवन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। संवैधानिक पद पर बैठे माननीय के द्वारा असंवैधानिक आचरण कहीं से भी शोभनीय नही हैं। ये राज्य को कलंकित करते हैं। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का यह प्रतिनिधिमंडल माननीय विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणी की निंदा करते हुए राजभवन के खिलाफ असंवैधानिक,अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी पर विधि सम्मत कार्रवाई का सादर अनुरोध करता है।

खबरे और भी है
राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव 24 जुलाई को

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: