DelhiHeadlines

बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को धमकी वाला ईमेल विदेश से भेजे जाने का संदेह

इस लेटर में पूछा गया है कि ईमेल का सोर्स क्‍या है, इसके साथ ही IP एड्रेस की जानकारी मांगी गई है. अब तक की जांचके मुताबिक ईमेल भारत के बाहर से भी भेजे जाने का शक है

दिल्ली ब्यूरो : बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को ईमेल से धमकी के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर यूनिट ने गूगल कोलेटर लिखा है. इस लेटर में पूछा गया है कि ईमेल का सोर्स क्‍या है, इसके साथ ही IP एड्रेस की जानकारी मांगी गई है. अब तक की जांच के मुताबिक ईमेल भारत के बाहर से भी भेजे जाने का शक है. गौरतलब है कि पूर्वी दिल्‍ली बीजेपीसांसद और पूर्वइंटरनेशनल क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को मंगलवार को धमकी भरा मेल आया, इसमेंउनको और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने लिखा है कि ISIS कश्मीर उन्हें खत्म करदेगा. 

गंभीर ने इस मामले में  मध्य दिल्ली डीसीपी श्वेता चौहान को शिकायत दी है जिसके बाद पुलिस ने उनके घर के बाहरसुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस हर एंगल से इस केस में जांच कर रही है.बता दें कि गौतम गंभीर की गिनती बीजेपी के मुखरसांसदों की की जाती है. हाल ही में उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को घेरा था. गंभीर ने सिद्धू को पाकिस्तान के प्रधानमंत्रीइमरान खान को अपना “बड़ा भाई” कहने पर कहा था कि पहले अपने बच्चों को सीमा पर भेजें फिर ऐसे बयान दें. 

गौतम गंभीर ने यह भी कहा था कि भारत 70 वर्षों से पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहा है औरसिद्धू की ओर से एक “आतंकवादी देश” के प्रधानमंत्री को अपना बड़ा भाई कहना “शर्मनाक” है. उन्होंने ट्वीट किया, “अपने बेटे या बेटी को सरहद पर भेजें और फिर किसी आतंकवादी राज्य के मुखिया को अपना बड़ा भाई बुलाएं!  उन्होंनेकहा कि कि क्या सिद्धू को याद है कि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पिछले एक महीने में कश्मीर में हमारे 40 से अधिकनागरिकों और जवानों को मार डाला?”

हमारी कोशिश है किआपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्सजानने केलिए नीचे दीया गया लिंक के लाइक फॉलो और सब्सक्राइब कर लें.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें Facebook पर ज्वॉइन करें, और हमें Twitter और YouTube पर फॉलोकरें)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: