HeadlinesPolitics

असम CM बोले- कांग्रेस आज की नई मुगल

कर्नाटक में चुनावी रैली में कहा- कहीं राम मंदिर बनता है तो उन्हें आपत्ति होती है

असम CM बोले- कांग्रेस आज की नई मुगल

कर्नाटक में चुनावी रैली में कहा- कहीं राम मंदिर बनता है तो उन्हें आपत्ति होती है

प्रिया की रिपोर्ट इंदौर : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस को आज की नई मुगल बताया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पर भारत को दुर्बल करने का आरोप लगाया।
असम CM ने कहा कि उन्होंने कहा कि पहले मुगलों ने देश को कमजोर किया। अब कांग्रेस दोबारा भारत को कमजोर करने का काम कर रही है। सरमा ने कहा कि कांग्रेस आज की नई मुगल है। अगर कहीं राम मंदिर बनता है तो उन्हें आपत्ति होती है। आप क्या मुगल के बच्चे हैं…।

और पढ़े : भोपाल में रवीना टंडन की बेटी का एक्टिंग डेब्यू

सरमा ने कहा कि औरंगजेब ने सनातन संस्कृति को समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन वह हमारी सनातन संस्कृति को समाप्त नहीं कर पाया। सरमा के मुताबिक, औरंगजेब ने बहुत से लोगों को इस्लाम में धर्म परिवर्तन कराया।
उन्होंने कहा कि उस समय छत्रपति शिवाजी महाराज ने जन्म लिया और उन्होंने दिखाया कि भारत माता उनके जैसा पुत्र पैदा कर सकती है जो औरंगजेब को चुनौती दे सकता है।असम CM ने कहा कि हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं जो गर्व कहते है- मैं मुस्लिम हूं, मैं ईसाई हूं। मुझे उनसे कोई दिक्कत नहीं, लेकिन भारत में ऐसे व्यक्ति की जरुरत है, जो गर्व से कह सके कि मैं हिंदू हूं। उन्होंने कहा कि भारत आज सनातन देश है…यहां हिंदू है और रहेगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा- क्या यह सच नहीं था कि औरंगजेब ने पूरे भारत पर कब्जा कर लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: