HeadlinesPolitics

अजित पवार बोले- प्रधानमंत्री मोदी करिश्माई नेता हैं

उनके पास इंदिरा और नेहरू जैसा चार्म; उनके काम के चलते ही देश में भाजपा

अजित पवार बोले- प्रधानमंत्री मोदी करिश्माई नेता हैं
उनके पास इंदिरा और नेहरू जैसा चार्म; उनके काम के चलते ही देश में भाजपा
प्रिया की रिपोर्ट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा इन दोनों के कारण ही कई राज्यों में है। प्रधानमंत्री मोदी करिश्माई नेता हैं। उनके पास पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू जैसा चार्म है।

उन्होंने कहा कि मोदी के काम के चलते ही देश में भाजपा आई है। पवार महाराष्ट्र के जलगांव में एक राज्य स्तरीय कार्यकर्ता शिविर को संबोधित कर रहे थे।पवार ने नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी के समय की भाजपा की भी तुलना की। उन्होंने कहा कि मोदी के कारण ही कई राज्यों में भाजपा सत्ता में है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय में भी भाजपा को पूरा बहुमत नहीं मिला था, लेकिन मोदी के चार्म और करिश्मे से ऐसा हुआ है।

पवार पहले भी पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं। इसी साल अप्रैल में उन्होंने कहा था कि 2 सांसदों वाली भाजपा 2014 में सरकार में उन्हीं के कारण आई है। इसके बाद 2019 में भी उन्हीं के कारण फिर से बीजेपी ने सरकार बनाई।पवार ने महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में अधिकारियों के तबादले तक की दरें तय हैं। राज्य के कई मंत्रियों के निजी सहायकों के घर पर भ्रष्टाचार को लेकर छापेमारी की गई है।पवार ने सरकार में मंत्रियों की कमी को लेकर कहा कि राज्य में प्रशासन को लेकर दिक्कत आ रही है। लोग परेशान हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि शिंदे के मंत्री मंडल में निर्धारित 43 में से सिर्फ 20 मंत्री ही शामिल है। ऐसे में सभी मंत्री काफी ज्यादा काम संभाल रहे हैं। सभी मंत्रियों के पास कई विभागों की जिम्मेदारी है। वे कई जिलों की बागडोर संभाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार यह दावा कर रही है कि सभी मंत्री इन सब चीजों को एकसाथ संभालने में सक्षम हैं, लेकिन इससे राज्य के कामकाज में रुकावट आ रही है।

खबरे और भी है
बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में नए खुलासे

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: