Breaking NewsHeadlinesJharkhandRanchiweather

Jharkhand Weather: 15-17 जून के बीच झारखंड में मॉनसून की एंट्री के आसार, कई जिलों में अलर्ट जारी

10 जून से झारखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में तेज हवा, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 10 जून से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है, जबकि 15 से 17 जून के बीच संताल परगना के रास्ते मॉनसून के झारखंड में प्रवेश करने की उम्मीद है। इसे देखते हुए कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 जून को कोडरमा और हजारीबाग को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं 11 जून को रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक और हल्की बारिश की भी संभावना है, जिसके कारण इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

12 जून से 15 जून तक भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और अगले कुछ दिनों में झारखंड समेत पूर्वी भारत के कई हिस्सों तक पहुंच सकता है। मॉनसून के आगमन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: