BiharBihar NewsHeadlinesMorePoliticsTrending

लालू-राबड़ी की Z+ सिक्योरिटी खत्म, तेज प्रताप को सिर्फ एक बॉडीगार्ड, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना, लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती; तेजस्वी यादव, राजश्री और मीसा भारती की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं

बिहार सरकार ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों नेताओं को मिली Z+ श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। अब उन्हें बिहार पुलिस की तरफ से विशेष सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद लालू परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा में भी बदलाव किया गया है। पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की Y श्रेणी सुरक्षा समाप्त कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब उनके साथ केवल एक बॉडीगार्ड रहेगा। हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है और उन्हें पहले की तरह Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती रहेगी।

गृह विभाग के फैसले के मुताबिक तेजस्वी यादव के साथ बीसैप के हाउस गार्ड, जिला बल के बॉडीगार्ड और एस्कॉर्ट टीम पहले की तरह तैनात रहेंगे। वहीं उनकी पत्नी राजश्री यादव की सुरक्षा व्यवस्था भी यथावत रखी गई है। राज्यसभा सांसद मीसा भारती को भी पहले की तरह सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

अधिसूचना के अनुसार लालू प्रसाद यादव को अब हाउस गार्ड, बॉडीगार्ड, पायलट वाहन, एस्कॉर्ट टीम और बुलेटप्रूफ कार की सुविधा मिलेगी। वहीं राबड़ी देवी के लिए महिला बॉडीगार्ड समेत अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखी गई है। वर्तमान में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष होने के कारण राबड़ी देवी को लालू प्रसाद यादव की तुलना में अधिक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध रहेंगे।

गृह विभाग के संयुक्त सचिव नवीन चंद्र ने इस संबंध में बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र भेजकर नई सुरक्षा व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के इस फैसले के बाद बिहार की राजनीति में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: