HeadlinesIPL 2026Sports

रवि शास्त्री के ‘दूध वाले सवाल’ पर वैभव का मजेदार जवाब, सुनकर छूट जाएगी आपकी हंसी

इंटरव्यू के दौरान रवि शास्त्री के सवाल पर वैभव ने दिया ऐसा जवाब, हंसी नहीं रोक पाए सभी।

रवि शास्त्री के सवाल पर छूटी वैभव की हंसी

सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी से जब रवि शास्त्री ने उनकी डाइट को लेकर मजाक किया और पूछा कि वो रोज कितना दूध पीते हैं. तो इस पर वैभव अपनी हंसी रोक नहीं पाए. उन्होंने मुस्कुराकर कहा- “मैं अब दूध नहीं पीता.” इस पर शास्त्री ने उन्हें सलाह दे डाली कि अब उन्हें घर में अवॉर्ड्स सजाने के लिए एक बड़ी अलमारी की जरूरत पड़ने वाली है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है.

वैभव ने बताया अपना ‘सक्सेस मंत्र’

ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर, सबसे ज्यादा छक्के और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड जीतने के बाद वैभव ने अपनी मैच्योरिटी से सबको प्रभावित किया. अवॉर्ड लेने पहुंचे वैभव ने कहा, “यह सीजन मेरे लिए सीखने के लिहाज से बेहतरीन रहा. मैंने सीखा कि हमेशा एक ही तरह से नहीं खेला जा सकता, आपको मैच की स्थिति को देखकर अपनी बल्लेबाजी तय करनी होती है.” हालांकि, अपनी आक्रामक शैली पर बात करते हुए उन्होंने साफ किया, “लेकिन अगर पहली ही गेंद मेरी रेंज में आती है और मुझे लगता है कि मैं मार सकता हूं, तो मैं हिट करने की पूरी कोशिश करता हूं. यही मेरा नेचुरल स्टाइल है और अभी तक मैं इसमें सफल भी रहा हूं.”

15 साल के वैभव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के 16 मैचों में कुल 776 रन बना डाले. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शानदार शतक निकला. जबकि दो बार वह बेहद दुर्भाग्यशाली रहे और ‘नर्वस नाइंटीज’ का शिकार हो गए. खास बात यह रही कि वैभव ने दबाव वाले प्लेऑफ मैचों में टीम को अकेले दम पर संभाला. उन्होंने एलिमिनेटर में 97 रन और क्वालीफ़ायर-2 में 96 रनों की अविश्वसनीय पारियां खेलीं. इतना ही नहीं, उन्होंने इस सीज़न में कुल 72 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया. अब वह आईपीएल के किसी एक सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: