BiharHeadlines
Trending

CM नीतीश बोले-पहले लड़कियां कपड़ा पहनती थी ठीक ?

नीतीश के बयान का अशोक चौधरी ने ये कहकर किया बचाव

CM नीतीश बोले-पहले लड़कियां कपड़ा पहनती थी ठीक ?
नीतीश के बयान का अशोक चौधरी ने ये कहकर किया बचाव
प्रिया की रिपोर्ट बेगूसराय: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान वे विकास योजनाओं की समीक्षा करने के साथ-साथ नए प्रोजेक्ट्स की भी घोषणा कर रहे हैं। शनिवार को बेगूसराय में जीविका दीदियों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने महिलाओं के पहनावे और अभिव्यक्ति में आये सकारात्मक बदलाव की प्रशंसा की। हालांकि, उनकी इस टिप्पणी को कुछ लोगों ने असहज पाया। इससे पहले सारण में भी सीएम की एक टिप्पणी पर विवाद हुआ था। विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा और उनके स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहा है।

पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थी जी
बेगूसराय में जीविका दीदियों के साथ बातचीत करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि पहले कोई लड़की कपड़ा पहनती थी जी.. अब कितना बढ़िया हो गया.. सब कितना अच्छा कपड़ा पहन रहीं हैं… और बोलती कितना बढ़िया हैं.. पहले नहीं बोल पाती थी.. बहुत अच्छा है… जहां भी जाते हैं जीविका दीदी का दर्शन करते हैं। मौके पर मौजूद मंत्री विजय कुमार चौधरी और सम्राट चौधरी सीएम की इस टिप्पणी से थोड़ा असहज दिखे।

सारण में भी सीएम नीतीश ने दिया था बयान
इससे पहले सारण में भी नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान कहा था कि हम सभी को माता ने ही पैदा किया है। इस टिप्पणी पर भी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय कुमार चौधरी असहज दिखे थे और वहां से जल्दी निकलने की कोशिश करते दिखाई दिए थे। सम्राट चौधरी ने तो यहां तक कह दिया था कि चलिए न सर हो गया।

यात्रा पर विपक्ष उठा रहा सवाल
दूसरी ओर विपक्षी पार्टी आरजेडी नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर सवाल उठा रहा है। RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि नीतीश कुमार यात्रा पर नहीं, बल्कि ‘आंख सेंकने’ जा रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री की तबियत ठीक नहीं है और उन्हें आराम की जरूरत है। वे थके हुए हैं।

खबरे और भी है
भारत से ही लड़ रहे हैं राहुल गांधी…; कांग्रेस नेता की इंडियन स्टेट वाली टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: