INS विक्रांत को फिर मिली पारंपरिक घंटी
1961 से 36 वर्षों तक भारतीय नौसेना का हिस्सा रही, फिर रख दी गई थी
प्रिया की रिपोर्ट इंदौर : इंडियन नेवी के पहले युद्धपोत INS विक्रांत पर लगी घंटी उसे वापस मिल गई है। यह घंटी 1961 से 36 वर्षों तक भारतीय नौसेना का हिस्सा थी। अब उसे मेड-इन इंडिया एयरक्राफ्ट कैरियर को वापस कर दिया गया है। घंटी 1961 में पहले INS विक्रांत पर लगी थी, जब भारत ने ब्रिटिश मूल के विमान वाहक HMS हरक्यूलिस खरीदा और इसे भारतीय नाम दिया।
और पढ़े : ओंकारेश्वर बांध से पानी छूटा, नर्मदा में 20 श्रद्धालु फंसे
नेवी अफसरों के अनुसार घंटी पहले INS विक्रांत पर थी, जो 1997 तक काम करती रही। बाद में घंटी को वहां से हटा दिया गया और नेवी के वाइस चीफ के घर पर इसे रखा गया था।