HeadlinesJharkhand

श्री महावीर मंडल (केंद्रीय समिति) रांची की आम सभा में सर्वसम्मति से वर्ष 2022- 23 के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का हुआ चुनाव

श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट रांची के बाहर में श्री महावीर मंडल, रांची की आमसभा प्रातः 11:00 बजे बुलाई गई थी। सभा प्रारंभ के पूर्व श्री राम जी की स्तुति प्रार्थना की गई व वीर बजरंगबली के जयकारे लगे

श्री महावीर मंडल (केंद्रीय समिति) रांची की आम सभा में सर्वसम्मति से वर्ष 2022- 23 के पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का हुआ चुनाव

महावीर चौक स्थित श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट रांची के बाहर में श्री महावीर मंडल, रांची की आमसभा प्रातः 11:00 बजे बुलाई गई थी। सभा प्रारंभ के पूर्व श्री राम जी की स्तुति प्रार्थना की गई व वीर बजरंगबली के जयकारे लगे।

सभा की अध्यक्षता

श्री जय सिंह यादव ने की। उन्होंने सभा में उपस्थित पदाधिकारी ,कार्यकारिणी सदस्य, व आमंत्रित सदस्यों का अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान कमेटी ने काफी कार्य किए शांतिपूर्ण ढंग से श्री रामनवमी पर्व मनाया और सभी लोगों को जोड़कर उनके मार्गदर्शन में पूरे साल सभी कार्य संविधान संवत किए। हम आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने श्री महावीर मंडल, रांची के आह्वान पर श्री रामनवमी महोत्सव व अन्य कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

मंत्री दीपक ओझा ने कहा कि हम लोगों ने हमेशा पूर्व संरक्षक मंडल के नेतृत्व में श्री दुर्गा मंदिर में बैठके की, आम सभा बुलाकर चुनाव जैसे कार्य संपन्न कराए । हमारा लक्ष्य है कि हम राजधानी के सभी क्षेत्रों के हिन्दुओ को और जिनका श्री रामनवमी पर्व से जुड़ाव है, मंडल को जिन अखाड़ा धारियों से सहयोग रहा है उनको एकत्र करें और उन्हीं हिंदू भाई को मेंबर भी बनाया गया है। नए सदस्यों को बकायदा उनको रसीद मेंबरशिप देकर उन सदस्यो में सदस्यता कार्ड भी वितरण किया गया है। कोषाध्यक्ष के आय-व्यय का ब्यौरा मंत्री ने सभा में पुरे डिटेल के साथ रखा जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया तथा कोषाध्यक्ष द्वारा पेश किये गए लेखा-जोखा के लिए अंकेक्षक प्रमोद श्रीवास्तव को धन्यवाद स्वरुप तालियों से उनका स्वागत भी किया गया।

और देखे: एसएस राजामौली की “RRR” ने बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी मचाया धमाल, फिल्म की कमाई अब भी सबसे आगे

सभा ने वर्तमान कमेटी के कार्यों की सराहना भी की

इस अवसर पर अध्यक्ष की अनुमति से बाबू पाठक ने कहा कि श्री महावीर मंडल की सदस्यता सालों भर लोग ले सके ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे हमारे धार्मिक संगठनों में उनका जुड़ाव होता रहे। राजू यादव, नंदकिशोर चंदेल, अशोक यादव, अभिषेक यादव, मनोज सिंह, सुनील यादव ने भी अपने विचार रखे। प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था में फंड की आवश्यकता रहती है ऐसे में मंडल द्वारा चंदे की राशि के कलेक्शन की बढ़ोतरी में प्रयास किया जाए।

अध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि रांची जिला सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी हमने ऐसे मेंबर बनाए हैं जो कर्मठ है, व अखाड़ा धारी हैं जो श्री राम नवमी पर्व पर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है रामनवमी पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का भाव उनके मन में देखा गया है।

अध्यक्ष द्वारा सभा को भंग किया गया व् वर्तमान सत्र के चुनाव पर सभा में चर्चा हुई। सभा की अनुमति पर उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से जय सिंह यादव को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव आया लेकिन अध्यक्ष पद के लिए सभा से कोई दूसरा नाम नहीं आने से सर्वसम्मति से पुनः श्री जय सिंह यादव को अध्यक्ष घोषित किया गया। इसी तरह सभा से क्रमवार उपाध्यक्ष, मंत्री ,सह- मंत्री ,कोषाध्यक्ष ,अंकेक्षक प्रचार मंत्री, मीडिया प्रभारी के नामों की घोषणा सर्वसम्मति से सभा में उपस्तिथ सदस्यो के बीच की गई । जिसे सभा द्वारा पारित किया गया व् उपरोक्त पदधारियों को सर्वसमति से वर्ष 2022-2023 के लिए घोषित किया गया।

In the general meeting of Shri Mahavir Mandal (Central Committee), Ranchi, the election of office bearers and executive committee for the year 2022-23 was held unanimously.

सभा ने चुने हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया ।

जय श्री राम ,वीर बजरंग बली की जय कारों के साथ उपस्थित पदाधिकारियों को सदस्यों ने फूल मालाओं से लाद दिया सभा से उठकर सभी लोग श्री महावीर चौक के प्राचीन श्री हनुमान मंदिर पहुंचे भगवान को भोग लगाया गया एवं उसके पश्चात नव निर्वाचित पदाधिकारियों का विजय जुलूस मेन रोड फिरायालाल चौक तक पहुंचा, एवं स्थानीय लोगों में लड्डू का वितरण किया साथ ही उनका अभिनंदन स्वीकार किया।

वीर अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा में अध्यक्ष व मंत्री ने माल्यार्पण किया। लोगों ने अध्यक्ष व मंत्री को माला पहनाकर उनका आशीर्वाद अभिनंदन किया। प्राचीन बजरंग बली मन्दिर के पंडित ने सभी लोगों को प्रसाद दिया और श्री रामनवमी महोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए शुभकामनाएं दी। पुनः सभी लोग श्री दुर्गा मंदिर ट्रस्ट के सभागार के बाहर पहुँचे एवं आगे की रणनीति के लिए रामनवमी पर्व को मनाने के लिए बैठकों का दौर चला।

पदाधिकारी का चुनाव सत्र 2022-23

  1. अध्यक्ष – जय सिंह यादव
  2. मंत्री- दीपक ओझा
  3. उपाध्यक्ष सागर कुमार, ज्ञान सिन्हा, कमलेश यादव
  4. सह मंत्री अशोक यादव, भोला शर्मा, दीपेश पाठक
  5. कोषाध्यक्ष- प्रमोद सारस्वत
  6. अंकेक्षक- प्रमोद श्रीवास्तव
  7. प्रचार मंत्री- अजय वर्मा
  8. मुख्य प्रवक्ता – रवि जायसवाल
  9. ग्रामीण अध्यक्ष – अजित केशरी
  10. मुख्य पुजारी – महानंद यादव
  11. प्रसाद वितरण – संजय पोद्दार
  12. संरक्षक मंडल -जगदीश वर्मा, शैलेश्वर दयाल सिंह, सिया राम सिंह, राजदेव यादव, सुनील यादव, राजू यादव, ललित पोद्दार, कुमुद यादव, निर्मल कुमार सिन्हा ,सतीश यादव, मन्ना यादव, मक्कू यादव, सुनील यादव(पार्षद)
  13. सर्वोच्च सलाहकार समिति- निरंजन यादव, राम सिंह यादव, इंद्र देव शर्मा, उमेश यादव

इसके अलावा 20 कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गए। साथ ही साथ सभी क्षेत्रों से एवं ग्रामीण इलाकों से भी पदाधिकारियों का चयन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: