HeadlinesMadhya Pradesh

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन मार्च को 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की आगामी भोपाल यात्रा के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन मार्च को 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की आगामी भोपाल यात्रा के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा की।सीएम ने कहा कि अतिथि देवो भव: की परम्परा के अनुसार पूर्ण गरिमा और आत्मीयता के साथ सम्मेलन का आयोजन किया जाये।

पूनम की रिपोर्ट,इंदौर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 मार्च को भोपाल में आरंभ हो रहे 7वें अंतर्राष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का शुभारंभ करेंगी। सम्मेलन में 16 देशों के प्रतिनिधि और 6 देशों के संस्कृति मंत्री शामिल होंगे।

और पढ़े: ‘प्रोड्यूसर किसी एक्टर से बड़ा नहीं हो सकता’

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की आगामी भोपाल यात्रा के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि अतिथि देवो भव: की परम्परा के अनुसार पूर्ण गरिमा और आत्मीयता के साथ सम्मेलन का आयोजन किया जाये। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन की व्यवस्थाएं ऐसी हों जिसमें मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर प्रभावी रूप से परिलक्षित हो। विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि मध्यप्रदेश की सुखद स्मृतियां लेकर अपने देशों में लौटे और मध्यप्रदेश की सकारात्मक छवि वैश्विक स्तर पर निर्मित हो। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के समान ही इस आयोजन की तैयारियां की जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: