HeadlinesPolitics

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अमृतसर में

गोल्डन टेंपल में SGPC ने बंदी सिखों की रिहाई की रखी मांग; श्री रामतीर्थ पहुंची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अमृतसर में

गोल्डन टेंपल में SGPC ने बंदी सिखों की रिहाई की रखी मांग; श्री रामतीर्थ पहुंची

पूनम की रिपोर्ट इंदौर :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने विमान में आज अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके बाद वह सबसे पहले गोल्डन टेंपल पहुंची। गुरुघर में नतमस्तक होने के बाद वह जलियांवाला बाग और अब दुर्ग्याणा मंदिर में नतमस्तक हुईं। अब वह श्री रामतीर्थ पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली पंजाब फेरी है। इसके बाद वह अब सीधा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

और पढ़े : मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के साथ ग्राउंड का चक्कर लगाया

श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकलने के बाद राष्ट्रपति का काफिला गोल्डन टेंपल पहुंचा। यहां सांसद गुरजीत औजला उनके साथ-साथ चलते दिखे। परिक्रमा के दौरान गोल्डन टेंपल के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी SGPC सदस्यों ने उन्हें दी। इसके साथ ही SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने उन्हें ज्ञापन सौंपा है। तकरीबन 2.50 बजे राष्ट्रपति मुर्मू जलियांवाला बाग पहुंची हैं। यहां वह शहीदी लाट पर फूल अर्पित करने और शहीदों को नमन करने के बाद वह अब दुर्ग्याणा मंदिर पहुंच गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: