HeadlinesPolitics

PM मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे

100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, सरकार ने मिलेट्स को G20 का हिस्सा बनाया

PM मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे

100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, सरकार ने मिलेट्स को G20 का हिस्सा बनाया

प्रिया की रिपोर्ट इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स (मोटा अनाज) कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे दिल्ली के इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर ( IARI) कैंपस में होगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री बायर सेलर मीट और प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर वे कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कॉन्फ्रेंस 19 मार्च को खत्म होगा।
ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस के मद्देनजर यह साल भारत के लिए बहुत ही अहम माना जा रहा है, क्योंकि भारत 2023 में G20 की मेजबानी कर रहा है। सरकार ने मिलेट्स को G20 बैठकों का भी एक हिस्सा बनाया है।

और पढ़े : नड्डा का राहुल पर तंज- नाच न जाने आंगन टेढ़ा

मिलेट्स को मोटा अनाज भी कहा जाता है। इसमें मुख्य रूप से ज्वार, बाजरा, रागी जैसे अनाज आते हैं। केंद्र सरकार के आह्वान पर ही यूनाइटेड नेशन 2023 को इंटरनेशनल मिलेट्स ईयर के रूप में मना रहा है। ग्लोबल मिलेट्स कॉन्फ्रेंस भी इसी कड़ी का एक अहम हिस्सा बनने जा है।
मिलेट्स न्यूट्रिशन का भंडार है। भारत सरकार किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। साथ ही आम लोगों को मिलेट्स के प्रति जागरूक करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: