Fashion & LifestyleHeadlines

मिस इंडिया बनीं राजस्थान की नंदिनी गुप्ता

मिस वर्ल्ड-2023 में भारत की ओर से भाग लेंगीं; बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहीं, पिता किसान

मिस इंडिया बनीं राजस्थान की नंदिनी गुप्ता

मिस वर्ल्ड-2023 में भारत की ओर से भाग लेंगीं; बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहीं, पिता किसान

प्रिया की रिपोर्ट इंदौर : मिस इंडिया वर्ल्ड-2023 का ताज नंदिनी गुप्ता ने जीत लिया है। वे 19 साल की हैं और राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं। शनिवार देर रात मणिपुर के इम्फाल में हुए इवेंट में पिछले साल की मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी को ताज पहनाया। अब नंदिनी मिस वर्ल्ड-2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगीं।नंदिनी अभी मुंबई के एक कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। वे सेकेंड ईयर में हैं।

और पढ़े : एथलेटिक लुक में एयरपोर्ट पर दिखीं करिश्मा कपूर

नंदिनी ने इस इवेंट में कहा- पहचान बनाने के लिए कई बार असफलता भी जरूरी होती है। जब करियर या जीवन के बारे में सोचें तो तमाम कठिनाइयों और विपरीत परिस्थितियों को भी ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। लक्ष्य हासिल करने और चुनौतियों पर विजय पाने के लिए आगे बढ़ें। असफलता मिलती है तो उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते जाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: