HeadlinesPolitics

राहुल के लंदन में दिए भाषण पर मोदी का निशाना

PM बोले- कुछ लोग विदेशों में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण

राहुल के लंदन में दिए भाषण पर मोदी का निशाना

PM बोले- कुछ लोग विदेशों में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण

पूनम की रिपोर्ट इंदौर : कर्नाटक विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को एक बार फिर राज्य के दौरे पर मांड्या और हुबली-धारवाड़ पहुंचे। पिछले दो महीने से भी कम समय में मोदी राज्य में छठी बार आए हैं। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले कांग्रेस-JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो किया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया।इसके बाद वे हुबली-धारवाड़ पहुंचे और IIT धारवाड़ का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने इशारों-इशारों में राहुल गांधी पर निशाना साधा। PM ने कहा- यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लंदन में भारत के लोकतंत्र पर सवाल उठाए गए। भारत के लोकतंत्र की जड़ें, हमारे सदियों के इतिहास से सींची गई हैं। दुनिया की कोई ताकत भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं को नुकसान नहीं पहुंचा सकती।

और पढ़े : सऊदी अरब में नमाज के दौरान लाउडस्पीकर पर रोक

इसी महीने की शुरुआत में राहुल गांधी 3 दिन के लंदन दौरे पर थे। यहां उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में कहा था कि संसद में माइक बंद कर दिए जाते हैं। विपक्ष अपनी आवाज नहीं रख सकता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का कोई नेता किसी भी यूनिवर्सिटी में बोल नहीं सकता है। भारत में लोकतंत्र पर सीधा प्रहार हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: