HeadlinesPolitics

कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं।

कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग

कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं।

प्रिया की रिपोर्ट,इंदौर: भाजपा उम्मीदवार और कर्नाटक के मंत्री बीसी नागेश ने परिवार के साथ तिपातूर विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला। कर्नाटक में सुबह 11 बजे तक 20.99 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने वोट डाला। उन्होंने कहा, राष्ट्रवादी मुस्लिम, राष्ट्रवादी ईसाई और सभी हिंदुत्ववादियों ने भाजपा के लिए वोट किया है। भाजपा इस चुनाव में 140 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

और पढ़े: धर्मेंद्र के साथ शादी पर हेमा मालिनी ने की बात

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने वरुणा विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। अभिनेता उपेंद्र राव ने बेंगलुरु में मतदान किया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कर्नाटक जो बजरंग बली की भूमि है, वहां के लोग 13 मई को सभी बातों का जवाब देंगे। कांग्रेस ने अचानक हर चीज़ की पूजा शुरू कर दी है और हम डीके शिवकुमार द्वारा एलपीजी सिलेंडर की पूजा करने का स्वागत करते हैं, हमें खुशी है कि कांग्रेस कम से कम किसी तरह की पूजा कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: