HeadlinesInternational

जर्मनी के चर्च में फायरिंग; 8 की मौत, कई घायल

10 मिनट तक अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, हमलावर के मारे जाने की आशंका

जर्मनी के चर्च में फायरिंग; 8 की मौत, कई घायल

10 मिनट तक अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, हमलावर के मारे जाने की आशंका

पूनम की रिपोर्ट इंदौर : जर्मनी के दूसरे बड़े शहर हैम्बर्ग में गुरुवार देर रात एक चर्च में फायरिंग हुई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। कई घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर करीब 10 मिनट तक गोलीबारी करता रहा।
पुलिस का मानना है कि हमलावर भी मारा गया है। एक ऑफिसर ने कहा- हमें किसी के फरार होने की खबर नहीं मिली है। फायरिंग की जानकारी मिलने के 15 मिनट में ही हम मौके पर पहुंच गए थे। हमें चर्च की ऊपरी मंजिल पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वहां पहुंचे तो एक शव मिला। हमें लगता है कि ये हमलावर का है। फिलहाल इसकी पहचान नहीं हो सकी है

और पढ़े : पापा सतीश कौशिक की याद में वंशिका ने किया पोस्ट

पुलिस ने बताया कि ये घटना ग्रोस बोर्स्टेल इलाके के एक चर्च के येहोवा विटनेस किंगडम हॉल में हुई। हमलावर के बारे में अभी कोई सटीक जानकारी नही मिल पाई है। ना ही यह पता चल पाया है कि उसने घटना को अंजाम क्यों दिया। हैम्बर्ग पुलिस ने ट्वीट किया- इस फायरिंग में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हम बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों के साथ साइट पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: