DelhiHaryanaHeadlinesPoliticsTrending

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार उतरी AAP पार्टी का दिखा दमखम, जीते 14 वार्ड, BJP-कांग्रेस को लगा झटका

पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में उतरी आप पार्टी ने अपना दमखम लहरा दिया। और 14 वार्ड में जीत हासिल की है

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार उतरी AAP पार्टी का दिखा दमखम, जीते 14 वार्ड, BJP-कांग्रेस को लगा झटका

श्रद्धा उपाध्य की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश: आगामी वर्ष 2022 में अन्य राज्यों समेत पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव (Chandigarh Municipal Corporation Election ) आयोजित किये गए.जिसके परिणाम आज घोषित कर दिए गए है। इन नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में उतरी आप पार्टी ने अपना दमखम लहरा दिया। और 14 वार्ड में जीत हासिल की है। वही बीजेपी और कांग्रेस को करारा झटका लगा है।

जानकारी के लिए बता दें चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को वोटिंग हुई थी. इन वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़े थे.जिनमे (AAP) आम आदमी पार्टी ने जबरदस्त जीत हासिल की है। वही बीजेपी दूसरे नंबर पर और कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत हासिल किया है। कांग्रेस को 29.98% वोट मिले, जबकि आप का मत प्रतिशत 27.07% है। वही बीजेपी का मत प्रतिशत दूसरे नंबर पर 29.03% रहा।

भाजपा को लगा तगड़ा झटका

राज्य चुनाव आयोग (State Election Commission) के अनुसार, 14 वार्डों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जीत दर्ज की है। वहीं, 12 वार्डों पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमाया है। इसके अलावा 8 वार्डों में कांग्रेस और एक वार्ड में शिरोमणि अकाली दल ने जीत दर्ज की है। इन नगर निगम चुनाव में इस बार भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के मेयर रवि के शर्मा को अपने वार्ड से हार का सामना करना पड़ा। मेयर रवि के शर्मा को आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार दमनप्रीत सिंह उर्फ बादल ने 828 वोटों से हराया है।

नतीजों के बाद राघव चड्ढा और केजरीवाल बोले ?

वही अपनी इस शानदार जीत के बाद दिल्ली में AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा “मैं आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की ओर से चंडीगढ़ के लोगों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमारी जैसी छोटी और ईमानदार पार्टी को इतना प्यार और विश्वास दिया, जिसने यहां पहली बार चुनाव लड़ा है. चंडीगढ़ सिर्फ एक ट्रेलर है, पंजाब फिल्म है.

और देखे: लोगों का कहना कानूनी पढ़ाई का दुरुपयोग कर रहे हैं सरकारी वकील

वही चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में अपनी पार्टी की जीत के बाद बेहद खुश दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पार्टी को बधाई दी. और लिखा, ‘चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है.चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए AAP की ईमानदार राजनीति को चुना है. AAP के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई. इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है.’

गौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम में कुल 35 सीटें हैं। अब तक चंडीगढ़ नगर निगम पर बीजेपी का कब्जा था। पिछली बार भाजपा ने 26 में से 21 सीटों पर जीत हासिल की थी। वही अबकी बार 35 सीटों में से भाजपा महज 12 सीटें जीत पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: