दिग्विजय बोले- हे महाकाल ! दूसरे सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों…
दिग्विजय बोले-हे महाकाल! दूसरे सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों...:ज्योतिरादित्य का जवाब- हे प्रभु! दिग्विजय जैसे देशविरोधी भारत में पैदा न हों।
दिग्विजय बोले- हे महाकाल ! दूसरे सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों…
दिग्विजय बोले-हे महाकाल! दूसरे सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों…:ज्योतिरादित्य का जवाब- हे प्रभु! दिग्विजय जैसे देशविरोधी भारत में पैदा न हों।
पूनम की रिपोर्ट,इंदौर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘हे प्रभु! हे महाकाल! दूसरे ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में पैदा न हों।’ जवाब में सिंधिया ने इसी अंदाज में दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘हे प्रभु महाकाल! कृपया दिग्विजय सिंह जी जैसे देश विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार भारत में पैदा न हों।’
और पढ़े: उर्वशी रौतेला ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि 15 महीने में हमारे धनाढ्य विधायक कमाई में लग गए और बिक गए। हमारे अनुसूचित जाति-जनजाति के विधायकों को भी ऑफर आए थे। उन्होंने 25-25, 50-50 करोड़ के ऑफर ठुकरा दिए, लेकिन बड़े-बड़े महाराजा बिक गए। आगामी चुनाव में विशेष ख्याल रखेंगे कि इस बार हमारा प्रत्याशी टिकाऊ हो, ना कि बिकाऊ।