footballHeadlinesSportssports newsTrending

FIFA World Cup 2026 में बड़ी चूक! 60 फैंस को मुफ्त में मिले टिकट, फीफा ने किया रद्द

तकनीकी गड़बड़ी के कारण बिना भुगतान टिकट हुए जारी, फीफा ने 7 दिन में भुगतान करने या टिकट रद्द होने की दी चेतावनी

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की टिकट बिक्री के दौरान एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है, जिसके कारण करीब 60 फुटबॉल फैंस को बिना भुगतान किए ही मैचों के टिकट मिल गए। इस गलती से फीफा को भारी नुकसान हो सकता था, लेकिन समय रहते संगठन ने समस्या की पहचान कर प्रभावित टिकटों को रद्द कर दिया और फैंस को भुगतान करने का विकल्प दिया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फीफा ने 3 जून को प्रभावित दर्शकों को एक आधिकारिक ईमेल भेजकर जानकारी दी कि टिकट बुकिंग के दौरान चेकआउट सिस्टम में तकनीकी समस्या आ गई थी। इस वजह से कुछ टिकटों की कीमत सही तरीके से प्रदर्शित नहीं हुई और बिना भुगतान के ही बुकिंग पूरी हो गई। फीफा ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह सिस्टम की त्रुटि थी और फैंस की कोई गलती नहीं थी।

टिकट टॉक नेटवर्क द्वारा साझा किए गए ईमेल के अनुसार, यह समस्या 21 मई 2026 को आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर हुई थी। फीफा ने बाद में इस खामी को ठीक कर लिया और गलत मूल्य पर जारी सभी टिकटों को सामान्य बिक्री नियमों के तहत रद्द कर दिया। हालांकि, प्रभावित फैंस के लिए टिकट सुरक्षित रखे गए हैं ताकि वे निर्धारित राशि का भुगतान कर टिकट प्राप्त कर सकें।

फीफा ने संबंधित फैंस को टिकट खरीदने के लिए सात दिनों का समय दिया है। संगठन ने कहा है कि यदि किसी दर्शक ने पहले कोई राशि जमा की है तो उसे पूरा रिफंड दिया जाएगा। वहीं, सात दिनों के भीतर भुगतान नहीं करने पर संबंधित टिकट अन्य खरीदारों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब फीफा वर्ल्ड कप 2026 के टिकटों की कीमतों को लेकर पहले से ही बहस जारी है। अप्रैल में फीफा की रीसेल वेबसाइट पर विश्व कप फाइनल के टिकटों की कीमत लाखों डॉलर तक पहुंच गई थी। ऐसे में टिकट बिक्री में हुई यह तकनीकी गलती और भी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: