HeadlinesJharkhandPoliticsRanchiTrending

विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया पौधारोपण

रांची में लोक भवन परिसर से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील

लोक भवन, झारखण्ड
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 05 जून, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज लोक भवन, रांची परिसर में एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल महोदय ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि इसे निरंतर चलने वाला जन-अभियान बनाना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने यह भी कहा कि पेड़-पौधे पृथ्वी पर जीवन के आधार हैं, जो न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं बल्कि जल संरक्षण और जलवायु संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: