मलाइका अरोड़ा ने बताया अपना रिलेशनशिप स्टेटस
क्रिप्टिक पोस्ट देख घुम जाएगा दिमाग
पूनम की रिपोर्ट बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की अपडेट से अक्सर ही फैंस का अटेंशन चुरा लेती हैं। अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस अक्सर ही क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। फैंस उनसे जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट जानने के इंतजार में रहते हैं। इसी कड़ी में अब मलाइका ने अपने रिश्ते का हाल बयां कर दिया है।
क्या है मलाइका का रिलेशनशिप स्टेटस?
मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं। वो अपने अकाउंट के जरिए अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट्स फैंस तक पहुंचाती हैं। अर्जुन कपूर के ब्रेकअप ऐलान करने के बाद हर कोई सोच रहा था कि एक्ट्रेस कब अपने रिश्ते का सच शेयर करेंगी।
हाल ही में उन्हें किसी अनजान शख्स के साथ स्पॉट भी किया गया था। अब उन्होंने सबके सवालों का जवाब एक साथ अपने लेटेस्ट पोस्ट में दे दिया है। इस पोस्ट में मलाइका ने बताया है कि फिलहाल वह सिंगल हैं या फिर मिंगल?
2019 में किया था रिलेशनशिप कंफर्म
मलाइका ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक हो गया था। तलाक के कुछ साल बाद उनकी लाइफ में अर्जुन कपूर की एंट्री हुई। दोनों को कई जगह साथ में स्पॉट किया जाने लगा। साल 2019 में लव बर्ड्स ने अपना रिलेशनशिप कंफर्म किया था।
एक्स कपल की गिनती इंडस्ट्री के हॉट कपल्स में होने लगी थी। यहां तक की फैंस दोनों की शादी के इंतजार में थे पर ऐसा हुआ नहीं। पिछले दिनों जब मलाइका के पिता अनिल मेहता का निधन के वक्त अर्जुन को घर पर देखा गया था जो एक दोस्त की तरह उन्हें सांत्वना देने पहुंचे थे।
और पढ़े
राम गोपाल वर्मा को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस