हेमंत सोरेन पहुंचे दिल्ली, पिता शिबू सोरेन की सेहत का हाल जानने के बाद CM ने झारखंड भवन का किया निरीक्षण
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने दिल्ली पहुंचे।
आकाश की रिपोर्ट रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। हेमंत सोरेन अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य का हाल जानने दिल्ली पहुंचे है।
शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हे रांची से दिल्ली लाया गया था। दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। हेमंत सोरेन बीमार पिता के स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति जानने दिल्ली पहुंचे है। वो दिल्ली एयरपोर्ट से सीधे गंगा राम अस्पताल पहुंचे। बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसद शिबू सोरेन की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, इसीलिए वो उनके सेहत का हाल जानने दिल्ली पहुंचे हैं।
तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती
एक सूत्र ने बताया कि 81 वर्षीय सोरेन का गंगा राम अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह महज नियमित जांच नहीं है, क्योंकि वह पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। सूत्र के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सोरेन पिछले 38 वर्षों से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हैं और वह पार्टी के संस्थापक संरक्षक हैं।
हेमंत सोरेन ने झारखंड भवन का किया निरीक्षण
उधर, हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन की सेहत का हाल जानने के बाद नई दिल्ली प्रवास के दौरान नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन में अतिथियों से जुड़ी सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए एवं नियमित साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का मेंटेनेंस सुनिश्चित की जानी चाहिए।
खबरे और भी है
ईरान के 6 एयरपोर्ट पर इजराइल का हमला:15 फाइटर जेट और हेलिकॉप्टर तबाह करने का दावा;