कांग्रेस का कैम्पेन, डोमेन ले उड़ी भाजपा

donatefordesh.org सर्च करने पर BJP के डोनेशन का पेज खुल रहा

कांग्रेस का कैम्पेन, डोमेन ले उड़ी भाजपा
donatefordesh.org सर्च करने पर BJP के डोनेशन का पेज खुल रहा
पूनम की रिपोर्ट लोकसभा चुनाव 2024 के लिए फंड जुटाने के लिए कांग्रेस ने आज (18 दिसंबर) डोनेट फॉर देश अभियान लॉन्च किया, लेकिन इस नाम का डोमेन भाजपा ने पहले ही अपने नाम कर लिया। यानी गूगल पर आप कांग्रेस को चंदा देने के लिए donatefordesh.org सर्च करेंगे तो भाजपा का पेज खुलेगा।कांग्रेस 28 दिसंबर को 138वां स्थापना दिवस मनाएगी। इस मौके पर कांग्रेस की तरफ से 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों से 138 रुपए, 1,380 रुपए, 13,800 रुपए या फिर इससे 10 गुना राशि का चंदा मांगा गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस अभियान को लॉन्च करते हुए खुद 1 लाख 38 हजार रुपए डोनेट किए।यह अभियान फिलहाल ऑनलाइन चल रहा है। 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस के बाद पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से कम से कम 138 रुपए चंदा मांगेंगे। खड़गे ने कहा- पहली बार पार्टी देश के लिए दान करने को कह रही है। अगर हम अमीर लोगों पर निर्भर होते हैं तो हमें उनकी पॉलिसी माननी पड़ती है। महात्मा गांधी ने भी देश को आजादी दिलाने के लिए लोगों से चंदा लिया था।कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा- यह अभियान महात्मा गांधी के तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है, जो उन्होंने 1919-20 में शुरू किया था। बड़ी बात ये डोनेट फॉर देश डोमेन भाजपा पहले ही बुक कर चुकी है।

खबरे और भी है
झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे में लगभग 300 करोड़ रुपये

Exit mobile version