PM मोदी की मौजूदगी में UN में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

पहली बार एकसाथ 135 देश के लोगों ने किया योग

PM मोदी की मौजूदगी में UN में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
पहली बार एकसाथ 135 देश के लोगों ने किया योग
पूनम की रिपोर्ट UN के हेडक्वार्टर में बुधवार को PM नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। दुनिया में पहली बार एक साथ 135 देशों के प्रतिनिधियों ने योग किया। इसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी माइकल एम्परिक ने UN में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज को वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने योग कार्यक्रम में कहा- योग का मतलब है- युनाइट करना यानी साथ लाना। मुझे याद है मैंने यहां 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए पूरी दुनिया भारत के साथ आई।पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत की पुरानी संस्कृति है और इस पर किसी का कॉपीराइट नहीं है।UN के हेडक्वार्टर में बुधवार को PM नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। दुनिया में पहली बार एक साथ 135 देशों के प्रतिनिधियों ने योग किया। इसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी माइकल एम्परिक ने UN में भारत की राजदूत रुचिरा कंबोज को वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट दिया।
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने योग कार्यक्रम में कहा- योग का मतलब है- युनाइट करना यानी साथ लाना। मुझे याद है मैंने यहां 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए पूरी दुनिया भारत के साथ आई।पीएम मोदी ने कहा कि योग भारत की पुरानी संस्कृति है और इस पर किसी का कॉपीराइट नहीं है।प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत लॉन में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की है। इससे पहले पीएम मोदी ने सुबह लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी थी।
उन्होंने कहा था- आज योग दिवस पर मैं कई दायित्वों के चलते आप लोगों के बीच नहीं हूं। भले मैं आपके साथ योग नहीं कर रहा हूं, लेकिन मैं योग करने के दायित्व से भाग नहीं रहा हूं। उन्होंने कहा कि योग दुनिया को जोड़ रहा है।

खबरे और भी है
CM शिवराज का ऐलान- MP में योग शिक्षा अनिवार्य होगी

 

 

 

Exit mobile version