पाकिस्तान गौरव गोगोई की मदद क्यों कर रहा…? असम के CM हिमंता का कांग्रेस पर बड़ा आरोप

सरमा ने कहा कि पाकिस्तान असम चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है और कांग्रेस ने उनकी पत्नी पर लगाए आरोपों के लिए पाकिस्तानी ग्रुप की मदद ली.

पाकिस्तान गौरव गोगोई की मदद क्यों कर रहा…? असम के CM हिमंता का कांग्रेस पर बड़ा आरोप
सरमा ने कहा कि पाकिस्तान असम चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है और कांग्रेस ने उनकी पत्नी पर लगाए आरोपों के लिए पाकिस्तानी ग्रुप की मदद ली.
पूनम की रिपोर्ट असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप की झूठी जानकारी के आधार पर उनकी पत्नी के कई पासपोर्ट होने और दुबई में संपत्तियां होने का आरोप गढ़ा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान असम चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने सीएम सरमा की पत्नी की या उनके परिवार की दुबई में संपत्ति होने, अमेरिकी कंपनियों या मुखौटा कंपनियों में संपत्ति होने का आरोप लगाया था.

पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज
मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने कहा कि मेरी पत्‍नी पर लगए गए आरोप चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए लगाए गए हैं, जो कानून के तहत दंडनीय है. बीजेपी नेता ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनकी पत्नी के खिलाफ जो दस्तावेज इस्तेमाल किए, वे ‘पाकिस्तानीज इन अजमान’ नाम के एक सोशल मीडिया समूह से लिए गए थे और उनकी तस्वीर को किसी पाकिस्तानी व्यक्ति के खोए हुए पासपोर्ट पर छेड़छाड़ कर लगाया गया था. उन्होंने कहा, “मुझे चिंता है कि उन्होंने पाकिस्तान की मदद ली. यह कोई साधारण धोखाधड़ी का मामला नहीं, बल्कि राष्ट्र के खिलाफ अपराध है.”

सीएम सरमा ने दावा किया कि पाकिस्तान असम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है और वहां टेलीविजन पर कम से कम 11 ‘टॉक शो’ का सामान्य मत यह था कि कांग्रेस पार्टी को जीतना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पत्नी ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि पुलिस मामला दर्ज करेगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी.”

खबरे और भी है
खान फैमिली नहीं चाहती सलीम खान की सेहत पर कोई और अपडेट देना, आईसीयू में हैं भर्ती, हालत स्टेबल

 

Exit mobile version