केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ICC को संबोधन

अमित शाह ने दावा किया कि 2024 तक पूर्वोत्तर की सभी राजधानियां एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी। 8 में से 7 राज्य रेल मार्ग से जुड़े होंगे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का ICC को संबोधन

ज्योति कुमारी की रिपोर्ट दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय वाणिज्य मंडल (ICC) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि जब तक हम पूर्वोत्तर को भारत के समान नहीं करते तब तक पूर्वोत्तर का विकास संभव नहीं है। हमने पूर्वोत्तर के विकास को बढ़ाने का प्रयास 2014 से ही किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि 2024 तक पूर्वोत्तर की सभी राजधानियां एयरपोर्ट से जुड़ जाएंगी। 8 में से 7 राज्य रेल मार्ग से जुड़े होंगे। 7 साल में पूर्वोत्तर में इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का काम किया गया। कई राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का भी काम किया गया है।

अमित शाह ने बंगलादेश के मुद्दे पर कहा कि बांग्लादेश के साथ भूमी का समझौत करके पूर्वोत्तर का क्षेत्र बांग्लादेश के बंदरगाह से 2 साल के अंदर ही जुड़ जाएगा और बहुत बड़ा रास्ता दुनिया में जाने के लिए पूर्वोत्तर में उद्योग लगाने वालों के लिए खुल जाएगा।

Exit mobile version