हरियाणा में किसानों को समर्थन देने पहुंचे टिकैत

रिहाई की मांग कर रहे समर्थकों को झटका

हरियाणा में किसानों को समर्थन देने पहुंचे टिकैत
रिहाई की मांग कर रहे समर्थकों को झटका
प्रिया की रिपोर्ट हरियाणा में सूरजमुखी की खरीद MSP पर करने के लिए बवाल मच गया है। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसान नेता राकेश टिकैत पहुंच गए हैं। इससे पहले मंगलवार को किसानों पर हुए लाठीचार्ज-गिरफ्तारी के विरोध में रोहतक में पुलिस-किसानों में झड़प हुई। वहीं करनाल में हाईवे जाम करने जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया। शाम को उन्हें छोड़ दिया गया।

उधर, हिरासत में लिए गुरनाम सिंह चढ़ूनी समेत 9 किसान नेताओं को पुलिस ने बुधवार दोपहर बाद कुरुक्षेत्र जिला कोर्ट में पेश किया। अदालत में सभी ने जमानत लेने से मना कर दिया। इसके बाद सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बीते कल दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे जाम करने पर गुरनाम चढ़ूनी और दूसरे किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया था। किसानों ने रिहाई के लिए सरकार और प्रशासन को 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया था।

इस बीच करनाल पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा- ‘ऐसा पहली बार हुआ कि किसानों पर MSP को लेकर लाठीचार्ज हुआ हो। अब देश में दिल्ली से बड़ा आंदोलन MSP पर होगा। कुरुक्षेत्र में आगामी रणनीति बनाकर इसका ऐलान किया जाएगा।’

खबरे और भी है
CBI ने दो कस्टम ऑफिसर को गिरफ्तार किया

Exit mobile version