नो मेकअप ‘लुक में दिखीं रश्मिका मंदाना
नो मेकअप लुक में दिखीं रश्मिका मंदाना ओवरसाइज्ड कुर्ता में लगीं खूबसूरत, सादगी देख फैंस कर रहे तारीफ।
प्रिया की रिपोर्ट,इंदौर: पुष्पा फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अक्सर अपने सिंपल लुक को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां वह नो मेकअप लुक में बेहद प्यारी लग रही हैं। रश्मिका ने क्रीम कलर का ओवरसाइज्ड कुर्ता- ब्लैक पैंट पहना हुआ है और इसी के साथ उन्होंने बालों में बन बनाया हुआ है। इस लुक को उन्होंने व्हाइट बैग के साथ कम्पलीट किया। इस दौरान वह पैपराजी से हमेशा की तरह मुस्कुराते हुए बातचीत भी कर रही हैं। हमेशा की तरह उनका ये अंदाज लोगों को भा गया, सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके इस सादगी भरे लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं।
और पढ़े: कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला :मुसलमानों का आरक्षण खत्म कर इन दो समुदायों को दिया ‘फायदा’