राहुल गांधी आज हफ्तेभर में दूसरी बार कर्नाटक दौरे पर जाएंगे

राहुल गांधी एक हफ्ते में दूसरी बार कर्नाटक पहुंचे:बागलकोट में बसवा जयंती समारोह में शामिल हुए, विजयपुरा में शाम 5 बजे रोड शो करेंगे।

राहुल गांधी आज हफ्तेभर में दूसरी बार कर्नाटक दौरे पर जाएंगे

राहुल गांधी एक हफ्ते में दूसरी बार कर्नाटक पहुंचे:बागलकोट में बसवा जयंती समारोह में शामिल हुए, विजयपुरा में शाम 5 बजे रोड शो करेंगे।

पूनम की रिपोर्ट,इंदौर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिन के कर्नाटक दौरे पर रविवार को हुबली पहुंचे। वे यहां से बागलकोट गए जहां बसवा जयंती समारोह में शामिल हुए। इस समारोह के बाद राहुल विजयपुरा में शाम 5 बजे से 6:30 बजे तक रोड शो करेंगे। बसवा जयंती समारोह को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि इंसान यूं ही रोशनी नहीं देता, उसके लिए पहले खुद से सवाल करना पड़ता है। दूसरों से सवाल करना आसान है, खुद से सवाल करना मुश्किल है। राहुल ने कहा- जब समाज में अंधेरा था, तब बसवा अन्ना अंधेरे में रोशनी की तरह निकले थे।

और पढ़े: सलमान खान पलक तिवारी का 11 साल पुराना वीडियो वायरल

बसवा जी के दोस्तों पर समाज हमले कर रहा था, तब उन्होंने खुद से सवाल किया कि मेरे दोस्तों पर हमला क्यों हो रहा है? बसवा जी ने लोकतंत्र, जातिवाद-नफरत, आदर के बारे में खुद से सवाल पूछे। फिर जो सच उन्होंने देखा, उसे जीवनभर नहीं छोड़ा। बसवा जी ने लोकतंत्र का रास्ता हिंदुस्तान और विश्व को दिया और ये सच्चाई है। इसे मिटाया नहीं जा सकता। अगर हिंदुस्तान में लोकतंत्र आया, अधिकार आए तो उसकी नींव बसवा जी जैसे लोगों ने रखी थी।

Exit mobile version