पं. धीरेंद्र शास्त्री बोले- आजकल लड़का-लड़का और लड़की-लड़की कर रहे शादी
जबलपुर में कहा-सरकार ने ऐसे विवाह को मान्यता देकर हद कर दी
पूनम की रिपोर्ट इंदौर : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि आजकल उल्टा जमाना आ गया है। लड़का-लड़का और लड़की-लड़की आपस में विवाह कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने भी इस तरह की शादी को मान्यता देकर हद कर दी। ऐसा तो विदेशों में होता था। अब तो हमारे देश में भी होने लगा।
और पढ़े : हिना खान ने पूरी की उमराह यात्रा
हालांकि केंद्र सरकार सेम सेक्स मैरिज को मान्यता देने के खिलाफ है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिए हलफनामे में कहा है कि यह भारतीय परंपरा के मुताबिक नहीं है।